Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्ड27 ग्राम स्मैक के साथ हल्द्वानी का तस्कर गिरफ्तार

27 ग्राम स्मैक के साथ हल्द्वानी का तस्कर गिरफ्तार

अल्मोड़ा। एसओजी और अल्मोड़ा थाना पुलिस ने 27.80 ग्राम स्मैक के साथ हल्द्वानी के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया तस्कर हल्द्वानी से स्मैक लाकर उसे अल्मोड़ा में युवाओं को बेचने की फिराक में था। एसएसपी प्रदीप राय ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए सोमवार सुबह एसओजी और अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस बेस तिराहे अल्मोड़ा के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पुलिस टीम के एक युवक की तलाशी लेने पर उसके पास 27.80 स्मैक बरामद हुई। एसओजी प्रभारी सुनील धानिक ने बताया कि पकड़ा गया युवक संजय टम्टा बेरीपोखरा, रामपुर रोड, पंचायत घर हल्द्वानी का रहने वाला है। संजय हल्द्वानी से स्मैक लाकर उसे अल्मोड़ा और आसपास के क्षेेत्रों में युवाओं को बेचने की फिराक में था। संजय के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments