Saturday, October 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदेवभूमि पर चढ़ा रंगों का खुमार, सुबह रंग खेलने निकली मस्‍तों की...

देवभूमि पर चढ़ा रंगों का खुमार, सुबह रंग खेलने निकली मस्‍तों की टोली, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

देशभर के साथ उत्‍तराखंड में भी होली का खुमार चढ़ा हुआ है। गुरुवार रात भर होली की गीतों पर थिरकने के बाद मस्‍तों की टोली शुक्रवार की सुबह रंग खेलने और एक-दूसरे को बधाई देने निकल पड़ी। वहीं इससे पहले गुरुवार को द्रोणनगरी में भद्रा पुंछ में होलिका दहन के साथ ही बुराई को त्यागने का संकल्प लिया गया।
होलिका दहन के बाद चारों तरफ उल्लास और जश्न शुरू हो गया। एक-दूसरे को बधाई देने के दौर के साथ होली का खुमार छाने लगा है। दून में होलिका दहन गुरुवार रात नौ बजकर छह मिनट से 10 बजकर 16 मिनट तक भद्रा पुंछ में किया गया। इससे पूर्व दिनभर लोग होलिका की पूजा करते रहे। शुक्रवार को दून में चारों ओर अबीर-गुलाल उड़ रहा है और रंगीन छटा बिखर रही है।
राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी होली की शुभकामनाएं
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने अपने संदेश में कहा कि होली का पर्व सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली के रंग लेकर आए। हर्ष और उल्लास के रंगों से भरपूर होली आपसी मतभेदों और कटुता को भुलाकर एक दूसरे के प्रति प्रेम-भाव और सहयोग को प्रोत्साहित करने का पर्व है। उन्होंने सभी से प्रेम व भाईचारे के साथ सुरक्षित होली मनाने का आह्वान किया है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संदेश में कहा कि होली रंग और उल्लास का पर्व है। यह हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपरा का भी प्रतीक है। भगवान बदरी और बाबा केदार से यही मंगल कामना है कि रंगों का यह त्योहार प्रदेश में समृद्धि और उन्नति का रंग लेकर आए। प्रदेशवासियों में सद्भाव व भाईचारा बना रहे। उत्तराखंड विधानसभा के निर्वतमान अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने सभी से सतर्क रहकर सावधानी से होली मनाने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments