Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडधर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, जगतगुरु से की मुलाकात

धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, जगतगुरु से की मुलाकात

हरिद्वार। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis बुधवार को धर्मनगरी Haridwar पहुंचे। अपने संक्षिप्त प्रवास के दौरान उन्होंने कई धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता की। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले सप्त ऋषि क्षेत्र स्थित Bharat Mata Mandir में आयोजित समारोह में भाग लिया, जहां उन्होंने संत-महात्माओं से आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री फडणवीस कनखल स्थित जगतगुरु आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने जगतगुरु शंकराचार्य राज्यराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। आश्रम में दोनों के बीच आध्यात्मिक विषयों के साथ-साथ सामाजिक और राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर करीब आधे घंटे से अधिक समय तक संवाद हुआ।

भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने जगतगुरु के गुरु ब्रह्मलीन स्वामी प्रकाशानंद से जुड़ी एक ऐतिहासिक तस्वीर भी देखी, जिसमें वे Rashtriya Swayamsevak Sangh के संस्थापकों के साथ नजर आ रहे हैं। बताया गया कि इस दुर्लभ तस्वीर को मुख्यमंत्री अपने साथ महाराष्ट्र भी ले गए।

आश्रम परिसर में मौजूद युवाओं में मुख्यमंत्री के प्रति खासा उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में युवाओं ने उनसे मुलाकात की और सेल्फी व तस्वीरें खिंचवाईं। मुख्यमंत्री ने सभी से आत्मीयता के साथ संवाद किया। उनका यह दौरा धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments