Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डहरीश रावत ने उदलहेड़ी में भरी हुंकार, निकाली भारत जोड़ो हरिद्वार जिंदाबाद...

हरीश रावत ने उदलहेड़ी में भरी हुंकार, निकाली भारत जोड़ो हरिद्वार जिंदाबाद यात्रा

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरिद्वार में की जाने वाली कांग्रेस की भारत जोड़ो हरिद्वार जिंदाबाद यात्रा की शुरुआत मंगलवार को मंगलौर क्षेत्र के उदलहेड़ी से की। इस दौरान सबसे पहले उन्होंने चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद जनसभा की। यात्रा उदलहेड़ी से प्रारंभ होकर लहबोली, मन्नाखेड़ी, दहियाकी से होकर नसीरपुर में समाप्त हुई। इस दौरान हरीश रावत के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक अनुपमा रावत, वीरेंद्र जाति, ममता राकेश, रवि बहादुर, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, वीरेंद्र रावत, सुधीर शांडिल्य, सुशील राठी, आदित्य राणा, हंसराज सचदेवा आदि उपस्थित रहे।
23 नवंबर सुबह 11 बजे यात्रा नसीरपुर से शुरू होकर हरचंदपुर, निजामपुर, हरजौलीजट्ट, सिकंदरपुर, मुंडलाना, बुक्कनपुर, गाधारौणा से लढौरा पहुंचकर समाप्त होगी। 24 नवंबर को लंढौरा से शुरू होकर जौरासी, रणसूरा, बुढ़ाहेड़ी, सहदेवपुर, आदमपुर से होकर रोहालकी में संपन्न होगी। 25 नवंबर को अलीपुर से अलावलपुर, सुभाषगढ़ में सुभाष चंद बोस की मूर्ति पर मार्ल्यापण कर दीनारपुर, एक्ड़कला, बहादुरपुरजट, झाबरी, अंबूवाला बाजार, घिस्सूपुरा से धनपुरा में जनसभा के साथ सपन्न होगी। पूर्व प्रदेश प्रवक्ता श्री गोपाल नारसन ने बताया कि इस यात्रा में जिले के ज्वलनशील मुद्दों के अलावा कांग्रेस व विपक्ष के कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के खिलाफ हुंकार रैली के रूप में होगी। इस यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल समेत विधायक एवं अन्य सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments