Thursday, November 5, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदोस्तों के साथ गए थे नहाने, चार घंटे बाद एसडीआरएफ और पुलिस...

दोस्तों के साथ गए थे नहाने, चार घंटे बाद एसडीआरएफ और पुलिस ने बरामद किए शव

दोस्तों के साथ नहाने गए दो बालकों की नदी में डूबकर मौत हो गई। करीब चार घंटे की खोजबीन के बाद पुलिस और एसडीआरएफ ने दोनों के शव बरामद किए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। उधर, बच्चों की मौत से दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।घटना रायपुर थाना क्षेत्र के बालावाला और डोईवाला थाना क्षेत्र के हर्रावाला सीमा क्षेत्र की है। बालावाला चौकी प्रभारी कमलेश गौड़ ने बताया कि सैनिक कॉलोनी निवासी 11-12 वर्ष के चार बालक शुक्रवार को पास में ही जीरो प्वाइंट नहाने गए थे। शाम करीब सात बजे दो घर आए और अपने परिजनों को बताया कि उनके दो दोस्त नदी में बह गए। इस पर कॉलोनी में हड़कंप मच गया।लोगों ने आसपास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। देर रात उनके कपड़े नदी किनारे पड़े मिले तो परिजनों को चिंता हुई। मौके पर रायपुर पुलिस और एसडीआरएफ को भी बुला लिया गया। करीब चार घंटे की तलाश के बाद जीरो प्वाइंट के पास घराट क्षेत्र में दोनो बच्चों के शव बरामद हुए। उनकी पहचान अंशुल कठैत पुत्र अतुल कठैत, शिवम असवाल निवासी सैनिक कॉलोनी के रूप में हुई। हर्रावाला क्षेत्र में दो बच्चों के गुम होने की सूचना मिली थी। एसडीआरएफ की टीम ने तीन घंटे की खोजबीन के बाद दोनों बच्चों के शव नदी से बरामद कर लिए। – मणिकांत मिश्रा, कमांडेंट, एसडीआरएफ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments