Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनैनीताल में भारी ओलावृष्टि, जनजीवन अस्त-व्यस्त

नैनीताल में भारी ओलावृष्टि, जनजीवन अस्त-व्यस्त

नैनीताल। बृहस्पतिवार रात बारिश के बाद शुक्रवार सुबह 11 बजे से फिर से बारिश शुरू हो गई जो दोपहर में कुछ देर के लिए थम गई। दोपहर तीन बजे बाद शुरू हुई बारिश शाम तक जारी रही। दोपहर में अंधेरा छाने से सभी चालक लाइटें जलाकर वाहन चलाते नजर आए। शाम चार बजे के करीब नैनीताल में जमकर ओलावृष्टि हुई जिससे सड़कों से लेकर पहाड़ियां सफेद हो गई। बारिश के कारण नगर की पहाड़ियों से निकलने वाले नाले उफान पर आ गए। नगर में घंटे भर से अधिक समय तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। माल रोड, हल्द्वानी रोड, भवाली रोड, कालाढूंगी रोड में देर शाम तक जाम की स्थिति बनी रही। नैनीताल में लगभग डेढ़ इंच तक ओलावृष्टि हुई है। भीमताल, भवाली, ज्योलीकोट, बेतालघाट, धारी, रामगढ़ और ओखलकांडा में भी मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा।
एनएच पर मलबा आने से आधे घंटे बंद रहा यातायात
मूसलाधार बारिश से भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर पाडली की पहाड़ी से मलबा आने से सड़क पर आधे घंटे तक यातायात बंद रहा। सड़क पर जाम लगने से वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। खैरना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो जेसीबी की मदद से सड़क पर आए मलबे को हटाकर दोपहर 1.30 बजे बाद यातायात सुचारु किया। सीम के ढौन गांव में बिजली गिरने से लोगों के बिजली उपकरण खराब हो गए। बारिश के चलते बिजली के गुल होने से भीमताल क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। भीमताल-हल्द्वानी मोटर मार्ग पर क्वैराली के पास शुक्रवार शाम 6:30 बजे मूसलाधार बारिश के चलते मलबा आने से वाहन चालकों और यात्रियों को आधे घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ा। इस दौरान सलड़ी तक जाम की स्थिति बनी रही। लोनिवि ने जेसीबी भेजकर सड़क पर आए मलबे को हटाकर यातायात सुचारु कराया। भीमताल के भूपेंद्र कनौजिया और धानाचूली निवासी दान सिंह लोधियाल ने बताया कि मलबा आने से जाम की समस्या का सामना करना पड़ा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments