Friday, October 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डहाईकोर्ट ने किए कई जजों के तबादले

हाईकोर्ट ने किए कई जजों के तबादले

नैनीताल। हाईकोर्ट ने सोमवार को कई जूनियर सिविल जजों को पदोन्नत किया है तो कई सिविल जजों (सीनियर डिविजन) के स्थानांतरण किए हैं। इनमें सिविल जज सीनियर डिविजन रुद्रप्रयाग श्वेता पांडे को इसी पद पर रुद्रपुर भेजा गया है। सिविल जज सीनियर डिविजन रुद्रपुर नाजिश कलीम को रुद्रपुर में ही फर्स्ट एडिशनल सिविल जज बनाया गया है। फर्स्ट एडिशनल सिविल जज सीनियर डिविजन रुद्रपुर रश्मि गोयल को वहीं पर द्वितीय एडिशनल सिविल जज सीनियर डिविजन, सिविल जज जूनियर डिविजन डीडीहाट बीनू गुलयानी को पदोन्नत कर सिविल जज सीनियर डिविजन पिथौरागढ़, सिविल जज जूनियर डिविजन पुरौला (उत्तरकाशी) नदीम अहमद को पदोन्नत कर तृतीय एडिशनल सिविल जज सीनियर डिविजन रुद्रपुर, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट टनकपुर धर्मेंद्र साह को पदोन्नत कर एडिशनल सिविल जज सीनियर डिविजन देहरादून भेजा गया है।
इनका भी तबादला और प्रमोशन
सिविल जज जूनियर डिविजन बाजपुर शहिस्ता बानो को पदोन्नत कर चतुर्थ एडिशनल सिविल जज सीनियर डिविजन रुद्रपुर

  • सिविल जज जूनियर डिविजन देहरादून अनूप सिंह को पदोन्नत कर सिविल जज सीनियर डिविजन कैडर
  • ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट हल्द्वानी शमा परवीन को पदोन्नत कर सिविल जज सीनियर डिविजन कैडर
  • ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट हरिद्वार मंजू देवी को पदोन्नत कर सिविल जज सीनियर डिविजन कैडर
  • सिविल जज जूनियर डिविजन हरिद्वार जयश्री राणा को पदोन्नत कर सिविल जज सीनियर डिविजन
  • ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट विकासनगर देहरादून सुमन को पदोन्नत कर सिविल जज सीनियर डिविजन
  • ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट रुड़की बुशरा कमल को पदोन्नत कर सिविल जज सीनियर डिविजन
  • सिविल जज जूनियर डिविजन गंगोलीहाट सचिन कुमार को पदोन्नत कर सिविल जज सीनियर डिविजन
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments