Monday, February 16, 2026
Homeउत्तराखण्डहिमाचल पहुंची पुलिस तो आरोपी के जिंदा होने का चला पता, चार...

हिमाचल पहुंची पुलिस तो आरोपी के जिंदा होने का चला पता, चार साल बाद गिरफ्तार

वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के मामले में चार साल से फरार चल रहे एक आरोपी को थराली पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा चल रहा है और वह अदालत में हाजिर नहीं हो रहा था। इस पर कोर्ट ने जब जमानतियों को तलब किया तो उन्होंने आरोपी को मृत बताया। फिर आरोपी की मृत्यु रिपोर्ट की जांच करने के लिए पुलिस को कोर्ट से आदेश हुए थे। आरोपी को कर्णप्रयाग कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायाधीश के आदेश पर जेल भेज दिया है। थराली के थानाध्यक्ष बृजमोहन सिंह ने बताया कि किशन बम उर्फ सागर निवासी नाईबाड़ा, पोस्ट व थाना थिरकु, जिला-कालिकोट (नेपाल) हाल निवासी-गांधीनगर, थाना कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) से संबंधित वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के मामले में जेल भेजा था।
कुछ समय बाद उसे कोर्ट से जमानत मिल गई थी लेकिन समन जारी होने के बाद भी वह कर्णप्रयाग कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। इस पर कोर्ट ने जमानतियों को तलब किया और जमानतियों ने कोर्ट में आरोपी का मृत होना बताया था। इस पर कोर्ट ने आरोपी की मौत की रिपोर्ट की जांच करने के लिए पुलिस को नोटिस जारी किए।थानाध्यक्ष ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर जब पुलिस हिमाचल प्रदेश आरोपी के पते पर पहुंची तो उन्हें आरोपी के जिंदा होने का पता चला। इस पर आरोपी के पते गांधीनगर कुल्लू हिमाचल प्रदेश पर दबिश दी गई लेकिन वह वहां नहीं मिला। सर्विलांस की मदद से आरोपी को बजोरा थाना भुंतर जिला कुल्लू हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में पुलिस टीम में एसआई सुमित बंदुनी, कांस्टेबल अशोक मालिक और अंकित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments