Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डहोली …रंगों का त्यौहार …परिवार –मित्रों के साथ रंग भरे उल्लास का...

होली …रंगों का त्यौहार …परिवार –मित्रों के साथ रंग भरे उल्लास का पर्व

इस बार होली खेलिए घर में ही परिवार –मित्रों के सहयोग बने प्राकृतिक –हस्तनिर्मित –रसायन मुक्त गुलाल के साथ I यह गुलाल बनाया है हिमांशु बहुगुणा और उनके परिवार के सदस्यों ने ,अपने ही गाँव की महिलाओं के साथ मिलकर ,अपने ही घर में I पीला और नारंगी गुलाल बना है हल्दी से , हरा रंग बना है सब्जियों के रस से ,गुलाबी रंग चुकंदर के रस से और बैंगनी रंग बना है बैंगनी गोभी के रस से I रंगों में खुशबू शमिल करने के लिए प्राकृतिक इत्र का प्रयोग किया गया है I सभी रंग अरारोट के आटे से बने हैं I गुलाल बनाते हुए इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि आपकी त्वचा –आँखों –होंठो पर प्रतिकूल असर न पड़ेI
हिमांशु बहुगुणा , टेलीकॉम मल्टीनेशनल कम्पनी एरिक्सन में इंजीनियर की नौकरी किया करते थे ,उनकी पत्नी एमसीए करने के बाद चंडीगढ़ स्थित कम्पनी में नौकरी पर थी ,चाची स्कूल में शिक्षिका I तीनों ने ही नौकरी छोड़ ऐसा स्वरोजगार अपनाने का प्रयास किया ,जिसमें वे स्वयं परिवार के साथ रहते हुए प्रकृति-सह आजीविका ( कृषि -बागवानी -गोपालन – जैविक उत्पाद आदि ) का उपार्जन करते हुए ,पास पडौस के निवासियों को भी रोजगार उपलब्ध कराये ,ताकि गाँवों से पलायन को कम करने में सहायत मिल सके I सन 2020 में 300 किलो प्राकृतिक गुलाल के उत्पादन से प्रारंभ किया गया था , गत वर्ष 700 किलो गुलाल बनाया गया था , जिसे राजस्थान ,दिल्ली ,मुंबई ,हरियाणा ,मध्यप्रदेश,उत्तराखंड के कई परिवारों द्वारा स्नेह से अपनाया गया I इस वर्ष 2000 किलो गुलाल बनाने का लक्ष्य है I चूँकि रंग बनाने के लिए मशीनों की बजाय मानवीय श्रम का ही उपयोग होता है ,अतः उत्पादन सीमित ही है I लक्ष्य है ,परिवार –प्रकृति के साथ जीते हुए परिवार–प्रकृति का संवर्धन करना , मानवीय –प्रकृति के रिश्तों को मजबूत करना

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments