Thursday, November 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डछुट्टियां खत्म, खुलने गए स्कूल

छुट्टियां खत्म, खुलने गए स्कूल

हल्द्वानी। गर्मियों की छुट्टियां खत्म हो गई हैं। सीबीएसई बोर्ड के कई स्कूल शुक्रवार से खुल गए हैं। छह जुलाई से सरकारी स्कूल भी खुल जाएंगे। शुक्रवार को सेंट थेरेसा, बियरशिवा समेत कई स्कूल खुल गए हैं। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूलों में रौनक लौट आई है। दोस्तों से मिलकर बच्चे खुश नजर आए। सेंट थेरेसा स्कूल के बच्चों में उत्साह नजर आया। बच्चे अपने गुरुजनों और मित्रों से मिलकर खुश नजर आए। पब्लिक स्कूल एसोसिएशन अध्यक्ष कैलाश भगत ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद स्कूल खुलने लगे हैं। हालांकि अभी सभी स्कूल नहीं खुल हैं। इधर, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय देवलचौड़ में पहले दिन सामूहिक दुर्गा सप्तशती पाठ किया गया। प्राचार्य नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि विश्व कल्याण की कामना से मां गिरिजा, भगवती का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में डॉ. कैलाश चंद्र सनवाल, आचार्य महेश चंद्र जोशी, अनुराग जोशी, विनोद पाठक, कैलाश गुरुरानी आदि थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments