Monday, October 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनैनीताल के रिया गांव क्षेत्र के जंगलों में लगी भीषण आग

नैनीताल के रिया गांव क्षेत्र के जंगलों में लगी भीषण आग

नैनीताल के रिया गांव समेत आसपास के जंगलों में भीषण आग लग गई। जिसमें कई हेक्टेयर जंगल जलकर खाक हो गया। जंगल में लगी आग को नियंत्रण करने में वन विभाग के कर्मचारी जुटे हुए है। लेकिन तेज हवाओं के चलते आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जंगल में आग को वन विभाग के कर्मचारी बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। जानकारी देते हुए रेंजर बी एस मेहता ने बताया कि किसी अराजक तत्वों के द्वारा जंगल में आग लगाई जिससे चलते जंगल जल रहे है। इस दौरान ज्योलिकोट के रेंजर भूपाल मेहता, राजेंद्र प्रसाद जोशी सुंदरलाल चौधरी रमेश चंद्र दयाशंकर तिवारी समेत 18 से अधिक फायर वाचर व अग्निशमन दल से प्रकाश मेर,विपिन बडोला,नीरज कुमार, दीपक सूतेडी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments