Wednesday, November 4, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डगैस लाइन बिछाने को अब सड़क नहीं खोद सकेगी एचपीसीएल

गैस लाइन बिछाने को अब सड़क नहीं खोद सकेगी एचपीसीएल

हल्द्वानी। शहर में गैस पाइप लाइन बिछाने के लिए बेतरतीब सड़कें खोद रही एचपीसीएल कंपनी के नए कार्यों पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में बुधवार को नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने आदेश जारी किया है। कंपनी के सीजीडी बरेली कलस्टर के उप महाप्रबंधक परियोजना के नाम जारी आदेश में कहा गया है कि नगर निगम द्वारा कंपनी को दी गई अनुमति के अनुसार गैस पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों को निर्धारित समय में पूर्व की तरह रिस्टोर भी किया जाना है। लेकिन कंपनी द्वारा गैस पाइप लाइन बिछाने के बाद भी सड़कों को रिस्टोर नहीं किया गया। जिसके चलते लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। आदेश में कहा गया है कि इस संबंध में पूर्व में कंपनी को कई बार पत्राचार किया गया, मौखिक रूप से भी मार्गों को ठीक करने के लिए निर्देशित किया जाता रहा है। लेकिन सड़कों को ठीक नहीं किया गया और अन्य जगह भी सड़कें लगातार खोदी जा रही हैं। ऐसे में अब जब तक पूर्व में क्षतिग्रस्त की गई सड़कों को रिस्टोर नहीं किया जाता है, तब तक किसी भी दशा में नई पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़कें नहीं खोदी जा सकेंगी। इस आदेश को न मानने पर कंपनी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments