Thursday, October 29, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसरकारी स्कूलों के बच्चों को दिया लाखों का फर्नीचर

सरकारी स्कूलों के बच्चों को दिया लाखों का फर्नीचर

देहरादून। शिक्षांकुर और शेमरॉक दून स्कूल के चेयरमैन एसएन जोशी और हरीश जोशी की ओर से पांच सरकारी प्राथमिक स्कूलों के कक्षा एक और दो के बच्चों के लिए लाखों के फर्जीचर सोमवार को दिए गए। राप्रावि आमवाला सहसपुर के शिक्षक और संकुल समन्वयक दिनेश भट्ट की ओर से सरकारी स्कूलों के लिए निजी क्षेत्र के सहयोग के लिए एक नई पहल गई। उसी के तहत इनके प्रयास से पहली बार प्राइवेट स्कूलों की तरह अच्छा और रंग बिरंगा फर्जीचर सरकारी स्कूल के बच्चों को मिल पाया। दिनेश भट्ट ने कहा कि टाट पट्टियों पर बैठने के बजाए अच्छे फर्नीचरों पर बैठकर बच्चों को अच्छा महसूस होगा और पढ़ने में रुची भी बढ़ेगी। बताया कि फर्नीचर राप्रावि आमवाला,राप्रावि शिवपुरी,राप्रावि फुलसनी,राप्रावि केहरी गांव और राप्रावि जामुनवाला के छात्रों को दिया गया है। इस दौरान राइंका आमवाला के शिक्षक हर्षवर्धन जमलोकी,सुधीर और संतोष आदि भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments