Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डविवाहिता की मौत मामले में पति और देवर गिरफ्तार

विवाहिता की मौत मामले में पति और देवर गिरफ्तार

विवाहिता की जहर खाने से हुई मौत मामले में पुलिस ने महिला के पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बल की मौजूदगी में यमुना पुल बाढ़वाला में महिला का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी रही। महिला के परिजनों ने तीन डॉक्टरों के पैनल से फिर से पोस्टमार्टम कराए जाने को लेकर डाकपत्थर चौकी का घेराव किया। पुलिस चौकी का घेराव कर रहे परिजनों को कोतवाली इंस्पेक्टर शंकर सिंह बिष्ट और थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने समझाया कि महिला का बिसरा सुरक्षित रखा गया है। ऐसे में दोबारा पोस्टमार्टम कराए जाने का कोई औचित्य नहीं है। उसके बाद परिजन शांत हुए। बतादें कि बीती 25 दिसंबर को रेखा पुत्री कबूलचंद निवासी कोटी ढलानी थाना सहसपुर ने प्रताड़ना से तंग आकर जहर खा लिया था। उसका उपचार देहरादून स्थित एक अस्पताल में चल रहा था, जहां बीते बुधवार की सुबह महिला ने दम तोड़ दिया था।
महिला के पिता ने पति संजय, देवर दीपक, सास बामू देवी, ससुर मान सिंह, ननद रेखा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया था। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को लेकर परिजनों ने सहसपुर थाने में हंगामा काटा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी पति संजय और देवर दीपक को महिला के अंतिम संस्कार के बाद बाढ़वाला से गिरफ्तार कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है। अन्य आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments