Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमैं तो छोड़ आई लंका का राज... लक्ष्मण ने काटी सूर्पणखा की...

मैं तो छोड़ आई लंका का राज… लक्ष्मण ने काटी सूर्पणखा की नाक

हल्द्वानी। मैं तो छोड़ आई लंका का राज, लक्ष्मण तेरे लिए… कहते हुए उत्थान मंच में आयोजित महिला रामलीला में सूर्पणखा ने लक्ष्मण को विवाह के लिए रिझाने का प्रयास किया। इससे क्रोधित होकर लक्ष्मण ने सूर्पणखा की नाक काट दी। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच हीरानगर में महिला रामलीला के पांचवें दिन सूर्पणखा श्रीराम और लक्ष्मण के समक्ष विवाह प्रस्ताव रखती है। मंच पर सूर्पणखा नासिक छेदन, खर-दूषण वध और सीता हरण का मंचन किया गया। पंचवटी में श्रीराम और लक्ष्मण को देख सूर्पणखा मोहित हो जाती है और सुंदर स्त्री का रूप धारण कर उसने श्रीराम के समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखा। श्रीराम ने खुद को विवाहित बताते हुए प्रस्ताव ठुकरा दिया।
इसके बाद सूर्पणखा लक्ष्मण के समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखती है। इससे क्रोधित होकर लक्ष्मण ने सूर्पणखा की नाक काट दी। मंच पर श्रीराम का किरदार मानसी ने, लक्ष्मण का लक्षिता, सीता का तेजस्विनी, भरत का दिव्यांशी, पहली सूर्पणखा का रितु कांडपाल और दूसरी सूर्पणखा का किरदार पूजा लटवाल ने निभाया। वहीं गीता दरम्वाल ने रावण, निर्मला रौतेला ने जोगी रावण, गीता बिष्ट ने मारीच और सुमन साह ने खर दूषण की भूमिका निभाई। इस दौरान मुख्य अतिथि ललित जोशी, पुनर्नवा महिला समिति की अध्यक्ष लता बोरा, जानकी पोखरिया, जया बिष्ट, यशोदा रावत, अंजना बोरा समेत बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments