Saturday, October 31, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डआईएएस आनंद बर्धन होंगे प्रदेश के नए मुख्य सचिव

आईएएस आनंद बर्धन होंगे प्रदेश के नए मुख्य सचिव

देहरादून: उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद वर्धन को प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। वर्तमान में आनंद वर्धन अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

बता दें कि, वर्तमान सचिव राधआ रतूड़ी का सेवा विस्तार 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। ऐसे में एक अप्रैल से वह मुख्य सचिव का पदभार संभालेंगे।

जारी आदेश में लिखा है कि, ‘शासन द्वारा कार्यहित में आपको (आईएएस आनंद वर्धन) दिनांक एक अप्रैल, 2025 से मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन के पद पर तैनात करने का निर्णय लिया गया है। कृपया तदनुसार नवीन पदभार ग्रहण करने का कष्ट करें।’

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments