Monday, October 19, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो ससुरालियों ने की दरिंदगी, नवविवाहिता...

दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो ससुरालियों ने की दरिंदगी, नवविवाहिता को पिलाया टॉयलेट क्लिनर; अस्पताल में भर्ती

पथरी थाना क्षेत्र के गांव घिससुपुरा में एक नवविवाहिता को टॉयलेट साफ करने वाला ऐसिड पिलाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गांव घिससुपुरा निवासी रियाजुल अंसारी ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी बेटी के ससुराल पक्ष पर बेटी के साथ उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आरोप है कि उनकी बेटी की शादी दो वर्ष पूर्व गांव के ही रहने वाले एक युवक से हुई थी। दहेज के लालच में ससुराल पक्ष के लोग उसकी बेटी के साथ मारपीट करते रहते थे।
आरोप है कि कुछ दिन पूर्व उसकी बेटी को ससुराल पक्ष के लोगों ने टॉयलेट साफ करने वाला एसिड पिला दिया। एसिड पीने से युवती की हालत बिगड़ गई जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। आरोप है की युवती में पति, सास, ससुर ने एक कागज पर युवती को डरा धमका कर साइन करा लिया ताकि कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके। मामले में पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसओ पथरी रविन्द्र कुमार ने बताया तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments