Monday, November 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डजमीन खरीदें तो चहारदीवारी जरूर कराएं : कमिश्नर

जमीन खरीदें तो चहारदीवारी जरूर कराएं : कमिश्नर

हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने शनिवार को जनता दरबार लगाया। इस दौरान में जमीन की धोखाधड़ी की शिकायतें सबसे अधिक प्राप्त हुई। कमिश्नर ने लोगों से अपील कि वह जमीन खरीदने से पहले तहसील से कागजात से जांच करा लें। जमीन खरीदने के बाद चहारदीवारी जरूर करा लें। पीरूमदारा गंगापुर निवासी लक्ष्मी गुसाईं ने कहा कि उन्होंने जनवरी 2022 में प्लाट खरीदा था। उक्त प्लाट की रजिस्ट्री व दाखिल खारिज उनके नाम हो चुका है लेकिन उक्त प्लाट में किसी अन्य निर्माण कार्य कर रहा है। उन्होंने कमिश्नर से प्लाट का कब्जा दिलाने का अनुरोध किया जिस पर आयुक्त ने तहसीलदार को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। छड़ायल सुयाल निवासी किशोर ने बताया कि उसके पिता यूपीसीएल में कार्यरत हैं। आठ माह से उनका स्वास्थ्य खराब है जिससे कार्यालय नही जा पा रहे हैं। उनकी फीस भी जमा नहीं हो पा रही है। कमिश्नर ने उन्हें कार्यालय बुलाया है। हिम्मतपुर निवासी कृष्णा सिंह ने कहा कि उन्होंने एक मकान खरीदा था लेकिन उनकी बहन ने दाखिल खारिज में आपत्ति लगा दी है जिससे दाखिल खारिज नही हो पा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments