Monday, November 2, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनशा करने से मना किया तो वनकर्मियों को पीटा

नशा करने से मना किया तो वनकर्मियों को पीटा

खटीमा। सुरई रेंज में वन विभाग टीम के साथ अभद्रता करने, गालीगलौज व जान से मारने की धमकी देने वाले चार युवकों को वन कर्मियों ने पकड़ कर झनकइया पुलिस को सौंप दिया। डिप्टी रेंजर की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। डिप्टी रेंजर सुखदेव मुनि ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह सुरई रेंजर सुधीर कुमार, खटीमा रेंजर राजेंद्र सिंह मनराल, किलुपरा रेंजर जीवन चंद्र उप्रेती, डिप्टी रेंजर सतीश चंद्र रिखाड़ी, रामेश्वर दयाल वर्मा, नरायन सिंह के साथ रविवार देर शाम बग्घा कक्ष संख्या 49बी में गश्त कर रहे थे। इसी बीच चार युवक शारदा नहर के किनारे सार्वजनिक स्थान पर बैठकर नशीले पदार्थों का सेवन कर रहे थे।
आरोप है कि युवकों को नशा करने से मना किया तो उन्होंने उनके साथ अभद्रता कर गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोपी युवक टीम पर हमलावर भी हो गए और सरकारी कार्य पर बाधा पहुंचाई। वन विभाग की टीम ने चारों आरोपियों को पकड़ लिया। वन टीम ने पकड़े गए आरोपी हसन आरिफ व यासिन निवासी ग्राम उल्कारी ढकिया वाला न्यूरिया (पीलीभीत), फिरोज निवासी न्यूरिया हुसैनपुर न्यूरिया एवं फैज खां निवासी पीलीभीत शहर थाना पीलीभीत (यूपी) को झनकईया पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वन विभाग की टीम ने आरोपियों के वाहन को कब्जे में लेकर सुरई विश्राम गृह में सुरक्षित खड़ा कर दिया है। थानाध्यक्ष दिनेश फर्त्याल ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 26(1) वन अधिनियम व 186, 332, 353, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments