Friday, October 16, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डIFS किशनचंद पर सरकार ने दी मुकदमा करने की इजाजत, जानें क्या...

IFS किशनचंद पर सरकार ने दी मुकदमा करने की इजाजत, जानें क्या है मामला

उत्तराखंड सरकार ने विजिलेंस को आईएफएस किशनचंद के खिलाफ मुकदमे की अनुमति दे दी है। हालांकि ऑल इंडिया सर्विस होने के चलते केंद्र की अनुमति के बाद ही विजिलेंस उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सकती है। उन पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप है। विजिलेंस सूत्रों ने बताया कि किशन चंद के खिलाफ तैयार की गई चार्जशीट में आरोप लगाया गया है कि उनके पास आय से अधिक संपत्ति है। उनके और परिजनों के पास भी काफी संपत्ति होने का आरोप है। जिसकी विजिलेंस ने जांच की है। विजिलेंस जांच में जो भी संपत्तियां उनके या परिजनों के पास दिखाई गई हैं उसके सारे स्रोत आईएफएस किशनचंद को बताने होंगे। विजिलेंस के निदेशक अमित सिन्हा ने बताया कि आईएफएस किशनचंद के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला चल रहा था। जिसकी प्रारंभिक जांच पूरी हो गई है। हमने सरकार को रिपोर्ट भेजी थी। सरकार ने मुकदमे की अनुमति दे दी है। अब केंद्र से अनुमति मिलनी है। उसके बाद ही मुकदमा हो सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments