Friday, April 10, 2026
Homeउत्तराखण्डइलाज को आई मानसिक बीमार किशोरी लापता

इलाज को आई मानसिक बीमार किशोरी लापता

हल्द्वानी। दमुवाढूंगा क्षेत्र से उपचार को आई मानसिक बीमार किशोरी लापता हो गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक नथुवाखान रामगढ़ नैनीताल निवासी एक महिला का कहना है कि उसकी बेटी मानसिक रूप से बीमार है। उसे बार बार मिर्गी के दौरे पड़ते हैं। इससे पहले वह मार्च में लापता हो चुकी है। जिसे तलाश कर उपचार के लिए हल्द्वानी लाया गया था। इस दौरान वह मल्ला चौफुला दमुवाढूंगा में रिश्तेदार के यहां रह रहे थे। कहना है कि बीती 22 अगस्त को वह घर से कहीं चली गई, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। महिला ने पुलिस से बेटी को ढूंढने की गुहार लगाई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments