Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डअवैध खनन में छापामारी, डंपर सीज

अवैध खनन में छापामारी, डंपर सीज

तहसील प्रशासन की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक डंपर को सीज कर दिया है। भगवानपुर क्षेत्र के ग्रामीणों ने एसडीएम वैभव गुप्ता से शिकायत कर बताया था कि गांव मक्खनपुर, सिसौना, गीशहीदपुर, पुहाना, खुब्बनपुर आदि गांवों के पास सोलानी नदी से माफिया अवैध खनन लगातार कर रहे हैं। साथ ही औद्योगिक क्षेत्र में निर्माणाधीन कंपनियों में भराव का काम किया जा रहा है। शिकायत पर एसडीएम ने तहसीलदार को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। सोमवार की सुबह तहसीलदार गिरीशंचद त्रिपाठी ने लेखपाल अजय कपिल और अन्य के साथ मिलकर अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान एक डंपर को पकड़कर सीज कर दिया। एसडीएम वैभव गुप्ता ने बताया कि अवैध खनन को रोकने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments