Friday, April 3, 2026
Homeउत्तराखण्डअवैध रूप से चल रहीं तीन आरा मशीन सीज

अवैध रूप से चल रहीं तीन आरा मशीन सीज

जसपुर/रामनगर। डीएफओ ने वन कर्मियों के साथ छापा मार कर अवैध रूप से चल रहीं तीन आरा मशीनों को सीज कर दिया। इससे आरा मशीन संचालकों में खलबली मच गई। सोमवार को डीएफओ कुंदन कुमार ने वन कर्मियों के साथ फैज ए आम इंटर कॉलेज रोड पर नहर के पास स्थित आकिब एवं मोहसिन की मशीनों पर छापा मारा। आकिब ने एक ही कैंपस में दो मशीनें चला रखी थीं। आरा मशीन स्वामी टीम को आरा मशीनों से संबंधित अभिलेख नहीं दिखा सके। टीम ने आरा मशीनों को सीज कर कुछ उपकरण कब्जे में ले लिए पास में ही चल रही मोहसिन की मशीन के जेनरेटर को सीज कर दिया। डीएफओ कुंदन कुमार ने बताया कि क्षेत्रवासियों की ओर से अवैध आरा मशीनें चलाए जाने की शिकायत मिल रही थी। आरा मशीनों के स्वामियों के पास वैध लाइसेंस नहीं पाए गए। ये आरा मशीनें अवैध रूप से चलाई जा रही थीं। तीनों मशीनों को सीज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। टीम में वन क्षेत्राधिकारी राजकुमार, सुरक्षा अधिकारी पूरन सिंह, बृजमोहन रावत, मोहन चंद पांडे, राजेंद्र सिंह राणा, प्रमोद राणा, मनवर सिंह रावत, ताराचंद, ऋषि पाल सिंह, तेज प्रताप सिंह, मलकीत सिंह, लक्ष्मी बिष्ट, सलीम अहमद, अजय कुमार आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments