Friday, October 30, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डरास्ते के विवाद में भाईयों के बीच जमकर मारपीट, बड़े ने छोटे...

रास्ते के विवाद में भाईयों के बीच जमकर मारपीट, बड़े ने छोटे भाई को डंडों से पीटा-मौत

ग्राम सैजना में रास्ते के विवाद में भाई ने भाई को डंडे से पीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। जिस कारण उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने आरोपी भाई एवं उसके रिश्तेदारों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। नवी हसन(45) पुत्र छोटे निवासी ग्राम सैजना ईट भट्टे पर मेहनत मजदूरी करने का कार्य करता था। उसका घर गली में अंदर है, जबकि उसके बड़े भाई जमाल हसन का घर गली के कोने पर है। जमाल हसन की जेसीबी है, जिससे वह अपना रोजगार करता है। मंगलवार रात्रि जमाल हल ने अपनी जेसीबी गली में खड़ी कर दी। जिसके कारण नवी हसन के घर जाने का रास्ता बंद हो गया।
जब नवी हसन का पुत्र फुरकान अपना पिकप वाहन लेकर आया तो उसने जमाल हसन से जेसीबी खड़ा करने का विरोध किया। इस पर दोनों की कहासुनी हो गयी। इतनी देर में नवी हसन भी मौके पर आ गया। आरोप है कि जमाल हसन व उसके पुत्रों ने नवी हसन व उसके पुत्र पर लकड़ी के डंडो से हमला कर दिया। लड़ाई के दौरान एक डंडा नवी हसन के सिर पर लग गया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे सीएचसी लाया गया। यहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया। लेकिन परिजन सुबह के इंतजार में उसे वापस घर ले गये। बताया जा रहा है कि बुधवार तड़के नवी हसन की तबीयत बिगड़ गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments