Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डएक साल में ही जवाब दे गया डामर, उठ रहे हैं सवाल

एक साल में ही जवाब दे गया डामर, उठ रहे हैं सवाल

अल्मोड़ा। नगर के बीच मालरोड से लोअर माल रोड को जोड़ने वाली लिंक सड़क पर डामर महज एक साल में ही जवाब दे गया है। डामर उखड़ने के साथ ही यह सड़क कई जगह धंस गई है जिससे खतरा बढ़ गया है। इस सड़क पर हर रोज सैकड़ों दोपहिया और चौपहिया वाहन गुजरते हैं लेकिन जिम्मेदार इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं।
सड़क पर दोबारा डामरीकरण की समय सीमा पांच वर्ष तय है। नियमों के मुताबिक गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए किया गया डामरीकरण पांच वर्षों तक साथ देता है लेकिन इस सड़क पर महज एक साल में डामर उखड़ने से इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। इधर लोनिवि के अधिशासी अभियंता इंद्रजीत बोस का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जानकारी लेकर इस पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments