Sunday, November 15, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबागेश्वर में रामलीला देखकर लौट रहे युवकों की कार अनियंत्रित होकर खाई...

बागेश्वर में रामलीला देखकर लौट रहे युवकों की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, तीन की मौत, एक घायल

बागेश्वर-दफौट रोड पर बुधवार देर रात हुए हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी युवक बागेश्वर में रामलीला देखने के बाद अपने गांव सिमतोली लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक कार अनियंत्रित होने से हादसा हुआ। सिमतोली गांव निवासी मनोज कुमार (35) पुत्र पूरन सिंह, विजय सिंह (30) पुत्र सुरेश सिंह, रोहित (20) पुत्र भूपाल सिंह और सुनील सिंह (21) पुत्र सुरेश सिंह बुधवार शाम बागेश्वर रामलीला देखने आए थे। देर रात रामलीला देखने बाद चारों युवक कार से घर लौट रहे थे।
रात करीब 1:57 बजे जिला कंट्रोल रूम को बागेश्वर-दफौट रोड पर पुलिस लाइन के पास कार के खाई में गिरने की सूचना मिली। सीओ शिवराज सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस बल रात में ही घटनास्थल पर पहुंचा। हादसे के बाद कार दफौट रोड से मेहनरबूंगा बाईपास सड़क पर आ गिरी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से विजय, रोहित, सुनील और मनोज कुमार को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। चारों युवक खाई में अलग-अलग स्थान पर पड़े हुए थे। डॉक्टरों ने विजय, रोहित और सुनील को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल मनोज को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। युवकों की मौत की खबर सुनकर अस्पताल पहुंचे परिजन अपने लाडलों के शव देखकर बदहवाश हो गए।
गमगीन माहौल में सरयू घाट पर हुई अंत्येष्टि
तीनों युवकों के शवों का बागेश्वर सरयू घाट पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास समेत कई लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए। मंत्री ने मृतकों को परिजनों को हरसंभव मदद दिलाने के साथ ही घायल के उपचार में मदद करने की बात कही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments