Monday, November 16, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डडांडाकांडा में रामलीला की नाबालिग कलाकार के साथ दुष्कर्म के प्रयास पर...

डांडाकांडा में रामलीला की नाबालिग कलाकार के साथ दुष्कर्म के प्रयास पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अल्मोड़ा। डांडाकांडा में सितंबर में हुई रामलीला में मंचन करने आई मुरादाबाद की नाबालिग कलाकार ने तीन लोगों पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। आरोप है कि तीनों ने मंडली के कमरे में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने चार महीने बाद तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक यूपी के मुरादाबाद निवासी एक नाबालिग कलाकर सितंबर में डांडाकांडा में आयोजित रामलीला में अभिनय करने पहुंची थी। आरोप है कि 28 सितंबर को रामलीला के दौरान कलाकार मंडली के कमरे में घुसकर तीन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
कलाकार ने 16 जनवरी को गोविंदपुर राजस्व क्षेत्र में गोपाल सिंह बिष्ट निवासी ग्राम कन्याली कोट तहसील कपकोट जिला बागेश्वर, उनके बेटे कौशिक बिष्ट और पंजाब निवासी राजिंदर लांबा के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद राजस्व पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 354, 376, 376 ए, 511, 363, 342, 392, 504, 506, एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की। अब यह मामला सिविल पुलिस को हस्तांतरित हुआ है। सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद ने कहा कि मामले में कार्रवाई चल रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।
पहले भी चर्चा में रहा डांडाकांडा
अल्मोड़ा। डांडाकांडा पहले भी किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में चर्चा में रहा था। वर्ष 2022 में दिल्ली सचिवालय में तैनात एक अधिकारी पर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप लगे थे। तब केस दर्ज हुआ था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments