Wednesday, November 4, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदून विवि में डा. नित्यानंद शोध संस्थान का सीएम ने किया उद्धाटन

दून विवि में डा. नित्यानंद शोध संस्थान का सीएम ने किया उद्धाटन

देहरादून। दून विवि में स्थापित डा. नित्यानंद हिमालयी शोध संस्थान हिमालय के तमाम शोधों को केंद्र बन जाएगा। संस्थान में एक हिमालयन म्यूजिमय भी बनाया जाएगा। गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी इस संस्थान की बिल्डिंग का उद्घाटन कर दिया है। इसमें विधिवत शोध और अन्य कार्य शुरू किए जा सकेंगे। इस दौरान विवि में वीसी प्रोफेसर सुरेखा डंगवाल ने बताया कि संस्थान में एमए भूगोल और एमसएससी जियोलॉजी के कोर्स भी शुरू किए जा रहे हैं। जिनके लिए जल्द स्थायी फैकल्टी भी नियुक्त की जाएगी। ताकि यहां विद्यार्थियों को हिमालय से जुड़े तथ्यों का इन विषयों में पूरा ज्ञान मिल सके। साथ ही रिसर्च में भी उन्हें मदद मिल सके। इस संस्थान के तहत गढ़वाली,कुमाऊंनी और जौनसारी में सर्टिफिकेट कोर्स भी कराए जाएंगे। उन्होने बताया कि इसी के साथ विवि में गुरुवार औ शुक्रवार को महिलाओं की तकनीकी क्षेत्र में भागीदारी बढ़ाने के मकसद से एक सेमीनार का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें महिलाओं की साइंस, टेक्नोलॉजी,इंजीनियरिंग और मैथ्सḍḍ(स्टीईएम) एजुकेशन पर फोकस के लिए मंथन होगा। इसमें देश भर से करीब 55 वैज्ञानिक,रिसर्चर और अधिकारी तथा राज्य से करीब 44 महिला वैज्ञानिक और रिसर्चर शामिल होंगी। वहीं गुरुवार शाम राज्य की संस्कृति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जिसमें पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत मुख्य अतिथि रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments