Friday, November 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबीकेटीसी की लापरवाही आई सामने, वायरल हुआ केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह का...

बीकेटीसी की लापरवाही आई सामने, वायरल हुआ केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह का वीडियो

केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मंदिर के अंदर भक्तों के प्रवेश और स्वयंभू लिंग की पूजा-अर्चना को दिखाया गया है। इस वीडियो के वायरल होने से बीकेटीसी की लापरवाही भी सामने आई है। अब, समिति के पदाधिकारी व कर्मचारी यात्रियों से मंदिर में दर्शन के दौरान मोबाइल का उपयोग नहीं करने की अपील करते हुए मॉनीटरिंग कर रहे हैं। बीते रविवार को केदारनाथ में दर्शनों को पहुंचे श्रद्धालुओं में किसी ने मंदिर में प्रवेश करते ही मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। दो मिनट दस सेकंड के वीडियो में मंदिर के अंदर प्रवेश के साथ बाबा के दर्शनों व पूजा होते दिखाई गई है। वीडियो को लेकर श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की लापरवाही भी सामने आई है।
समिति द्वारा मंदिर के अंदर जगह-जगह अपने कर्मचारी तैनात किए हुए हैं। ऐसे में कैसे कोई यात्री मंदिर के अंदर मोबाइल से वीडियो बना गया और कर्मियों को भनक तक नहीं लगी। अब, समिति के पदाधिकारी केदारनाथ पहुंच रहे श्रद्धालुओं से मंदिर में प्रवेश के दौरान मोबाइल कैमरा व वीडियो का प्रयोग नहीं करने की अपील कर रहे हैं। बता दें कि दो दिन पहले ही केदारनाथ में श्रद्धालुओं को गर्भगृह में जाने की अनुमति दी गई थी। केदारनाथ तीर्थपुरोहित समाज ने मंदिर के गर्भगृह का वीडियो बनाने व उसे वायरल करने पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने मंदिर समिति से मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments