Tuesday, October 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधअवैध संबंध में बाधक पति को पत्नी ने रास्ते से हटाया, प्रेमी...

अवैध संबंध में बाधक पति को पत्नी ने रास्ते से हटाया, प्रेमी की मदद से हत्या कर घर के पास ही दफनाया

अवैध संबंध में अड़चन बन रहे पति को पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद शव को घर से दो सौ मीटर दूर नाले के पास दफना दिया। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपितों ने घटना 13 फरवरी को ही अंजाम दे दी थी। कुआंखेड़ा गांव निवासी भागीरथ सिंह राणा (28) पुत्र रमेश सिंह 13 फरवरी की शाम करीब सात बजे घर से गायब हो गया था। भागीरथ के छोटे भाई शुभम सिंह राणा ने बताया कि दो दिन तक परिवार के लोग यही सोचते रहे कि वह चुनाव प्रचार के चलते कहीं चला गया होगा। लेकिन जब दो दिन बाद भी नहीं लौटा तो मां रामश्री ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई और साथ ही उन्होंने भी खोजबीन शुरू कर दी। शनिवार को घर के पीछे बहने वाले नाले किनारे शुभम को खोजबीन के दौरान फावड़ा और खुदी हुई मिट्टी दिखी। जिसकी खुदाई करने पर हाथ दिखाई दिया। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक ममता बोहरा, सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी एवं कोतवाल नरेश चौहान घटनास्थल पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला। जिसकी शिनाख्त भागीरथ के रूप में हुई। उसके सिर पर गहरी चोट के निशान भी थे। स्वजनों से पूछताछ करने पर मृतक की पत्नी का गांव के ही एक युवक से अवैध संबंध का पता चला। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और पूछताछ में उन्होंने ने पूरा घटनाक्रम उगल दिया। भागीरथ अपने पीछे सात वर्षीय बेटा सचित और डेढ़ साल की बेटी नित्रा को छोड़ गया है। वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि मृतक की पत्नी राजनंदिनी का गांव के ही संकेत नाम के युवक के साथ अवैध संबंध था। जिसके चलते दोनों ने मिलकर 13 फरवरी की शाम घटना को अंजाम दिया। पूछताछ में पता चला कि पत्नी ने ही अपने पति को घर के पीछे सुनसान जगह पर बुलाया था। जहां संकेत ने भागीरथ का गला दबा दिया। बाद में ईंट से सिर पर वार कर गड्ढे में दफना दिया। दोनों को हिरासत में ले लिया है। मृतक के भाई शुभम की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments