Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनौकुचियाताल में बाघ का बच्चा देख ग्रामीणों में दहशत

नौकुचियाताल में बाघ का बच्चा देख ग्रामीणों में दहशत

भीमताल (नैनीताल)। नौकुचियाताल के चनौती गांव में बाघ का बच्चा (शावक) दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। सोमवार रात एक बजे समाजसेवी भुवन भट्ट ने कार से वापस घर आते समय सड़क पर शावक घूमता देख उसका वीडियो बनाकर वन विभाग के अधिकारियों और ग्रामीणों को शेयर किया। वीडियो देखने के बाद भवाली वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने नौकुचियाताल क्षेत्र में दस माह के बाघ के बच्चे के होने की पुष्टि की है। अंदेशा जताया है कि शावक के साथ उसकी मां भी क्षेत्र में हो सकती हैं। शावक दिखने के बाद मंगलवार को वन विभाग ने छह जगहों पर कैमरे लगा दिए हैं। वन कर्मियों की 12 लोगों की टीम सुबह, दोपहर और शाम के समय गश्त कर रही है। अधिकारियों ने जल्द पिंजरा लगाने की बात कही है। ग्रामीणों ने अंदेशा जताया है कि दो दिन पूर्व गांव के युवक कांतिबल्लभ पलड़िया पर बाघ ने ही हमला किया होगा। मंगलवार को गांव में शावक दिखने के बाद ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और महिलाओं में दहशत है। महिलाओं को मवेशियों के लिए चारा लाने के लिए जंगल जाने में डर रही हैं।
नौकुचियाताल में पहली बार दिखा बाघ
नौकुचियाताल के चनौती गांव में शावक (बाघ का बच्चा) पहली बार देखा गया है। जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया, पूर्व बीडीसी सदस्य दुर्गादत्त पलड़िया, समाजसेवी भुवन भट्ट ने कहा कि क्षेत्र में पहली बार बाघ का बच्चा दिखने से पूरा अंदेशा है कि उसके साथ उसकी मां भी हो सकती है। उन्होंने वन विभाग से जल्द से जल्द बाघ को पकड़ने की मांग की है। वन अधिकारियों ने लोगों से अकेले घर से नहीं निकलने की अपील की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments