Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डएई-जेई पेपर मामले में SIT जल्द करेगी चार्जशीट दाखिल, पटवारी परीक्षा से...

एई-जेई पेपर मामले में SIT जल्द करेगी चार्जशीट दाखिल, पटवारी परीक्षा से ज्यादा हो सकते हैं आरोपी

चर्चित एई और जेई की लिखित भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक प्रकरण में शामिल आरोपियों के खिलाफ विशेष जांच दल (एसआईटी) चार्जशीट न्यायालय में दाखिल करने जा रही, जबकि बीते सात अप्रैल को पटवारी भर्ती पेपर लीक प्रकरण में 60 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। माना जा रहा कि एई-जेई मामले की चार्जशीट में आरोपियों की संख्या पटवारी से काफी अधिक हो सकती है। संभवतया इसी सप्ताह न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। 12 जनवरी को पटवारी की भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक प्रकरण का खुलासा किया गया था।
सातों आरोपियों की थी मुख्य भूमिका
एसटीएफ ने लोक सेवा आयोग के निलंबित अधिकारी संजीव चतुर्वेदी, उसकी पत्नी रितु चतुर्वेदी, चिकित्सक राजपाल और उसका भतीजा पॉलीटेक्निक शिक्षक संजीव कुमार उर्फ संजीव दुबे सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सातों आरोपियों की मुख्य भूमिका थी। जांच के दौरान ही सहायक अभियंता (एई) एवं अवर अभियंता (जेई) के पेपर लीक होने का भंड़ाफोड़ हुआ। तीन फरवरी को कनखल थाने में लोक सेवा आयोग के दूसरे अनुभाग अधिकारी संजीव कुमार, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय धारीवाल सहित करीब नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
85 दिन के अंदर एसआईटी ने चार्जशीट कोर्ट में भेजी
संजीव चतुर्वेदी उसकी पत्नी रितु और राज्यपाल एवं संजीव कुमार दुबे आदि आरोपी पहले से ही पटवारी पेपर लीक प्रकरण में जेल जा चुके थे। इस पेपर लीक में भी इनकी मुख्य भूमिका थी। दोनों प्रकरण में करीब 38 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसआईटी ने बीते सात अप्रैल को जेल में बंद 20 आरोपी और 40 अभ्यर्थियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। 85 दिन के अंदर एसआईटी ने चार्जशीट कोर्ट में भेज दी थी, जबकि एई-जेई मामले की जांच जारी थी, लेकिन अब मामले में भी चार्जशीट की तैयारी कर ली गई है। इसमें आरोपियों की संख्या पटवारी पेपर लीक मामले से अधिक होनी तय मानी जा रही है।
दोनों मामलों में होंगे कुछ आरोपियों के नाम
जिन आरोपियों के नाम पटवारी पेपर लीक मामले में कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में हैं, उनमें से कइयों के नाम एई-जेई पेपर लीक मामले में भी होंगे। आरोपियों ने दोनों ही परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक कर बाजार में उतारे थे। पटवारी पेपर लीक मामले में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जा चुकी है। अब जल्द ही एई-जेई पेपर लीक प्रकरण में भी न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। इसकी तैयारी चल रही है। – अजय सिंह, एसएसपी

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments