Thursday, October 29, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डक्लेमनटाउन के जाली गांव में पानी का टैंक मिला खाली

क्लेमनटाउन के जाली गांव में पानी का टैंक मिला खाली

क्लेमनटाउन, बेल रोड, जाली गांव, झिलमिल कॉलोनी, रेंज ऑफिस, चंद्रबनी खालसा व आरटीओ चेक पोस्ट के आसपास के इलाकों में दो तीन दिन से पानी का संकट चल रहा है। करीब चार सौ परिवार इस टैंक से होने वाली आपूर्ति पर निर्भर हैं। स्थानीय लोगों ने पानी न आने पर जाली गांव में बने टैंक का जायजा लिया तो उसमें बिल्कुल भी पानी नहीं था।
उत्तराखंड एक्स सर्विस लीग के उपाध्यक्ष कैप्टन अशोक लिम्बू ने बताया कि पार्षद मोहन गुरुंग के साथ जब वह मौके पर गए तो जाली गांव में पानी का टैंक पूरी तरह खाली था। उन्होंने आरोप लगाया कि लाइनमैन लापरवाही से पेयजल वितरण का काम कर रहा और लाइनों के रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया जाता। स्थानीय निवासियों के अनुसार वह छह सौ रुपए में निजी खर्चे पर पानी का टैंकर मंगा रहे हैं। हर बार पानी का टैँकर मंगाना उनके लिए संभव नहीं है। इस टैंक को भरने के लिए दो ट्यूबवेल हैं, लेकिन इनमें अक्सर खराबी आ जाती है। इनकी क्षमता भी कम हुई है। जल संस्थान पित्थुवाला ईई राजेन्द्र पाल ने बताया कि दो दिनों से बार बार बिजली जाने की वजह से ट्यूबवेल का समय पर संचालन नहीं हो सका। लिहाजा लोगों को पानी की दिक्कत झेलनी पड़ी। उन्होंने कहा कि ट्यूबवेल में कोई खराबी नहीं है। लाइन की स्थिति भी ठीक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments