Saturday, October 17, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम,गर्मी से मिलेगी राहत-13 से बारिश का अनुमान,जानें...

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम,गर्मी से मिलेगी राहत-13 से बारिश का अनुमान,जानें पूर्वानुमान

मौसम विभाग की ओर से जारी तेज गर्मी के ऑरेंज व रेड अलर्ट के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ की आहट राहत दे सकती है। मौसम विभाग ने आने वाले दो-तीन दिनों में राज्य में तापमान में वृद्धि की संभावना जताई है। साथ ही 13 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।राज्य के शेष जिलों के पर्वतीय हिस्सों में भी हल्की हल्की बारिश हो सकती है। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक तापमान में आने वाले दिनों में 2 से 3 डिग्री का इजाफा हो सकता है। मैदानों में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है। जबकि पहाड़ों में 2000 मीटर से ऊपर व आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री तक जाने का अनुमान है। पहाड़ों में तापमान वृद्धि व बनाग्नि की घटनाओं में वृद्धि में सहायक हो सकता है। उन्होंने जंगलों के आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों से सतर्कता बरतने का सुझाव दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments