Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डवन सीमा से सटे गांवों में हाथी की दस्तक से ग्रामीणों में...

वन सीमा से सटे गांवों में हाथी की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत

खटीमा। किलपुरा रेंज की वन सीमा से सटे गांवों में हाथी आने से ग्रामीणों में दहशत है। हाथी एक सप्ताह में पांच महिलाओं को घायल कर चुका है। वन विभाग की ओर से वन सीमा से लगे गांवों और जंगलों में लगातार गश्त की जा रही है और लोगों से अकेले जंगलों में न जाने के लिए कहा गया। किलपुरा रेंज के जंगलों में हाथियों के कई झुंड घूम रहे हैं। इनमें एक हाथी झुंड से बिछड़ गया है। यह हाथी आए दिन वन सीमा से लगे आबादी क्षेत्र के नजदीक तक आ जा रहा है। टस्कर हाथी ने एक सप्ताह के भीतर पांच महिलाओं को घायल कर दिया। ये महिलाएं मवेशियों के लिए जंगल में पत्ते काटने गई थीं। टस्कर हाथी के हमले से ग्रामीणों में दहशत है। टस्कर हाथी रात के समय वन सीमा से सटे गांवों में दस्तक दे रहा है। रेंजर जीवन चंद्र उप्रेती ने बताया कि हाथी के हमले को देखते हुए वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से जंगलों में न जाने की अपील की है। रात के समय अकेले घरों से बाहर न निकलने और सतर्कता बरतने की हिदायत दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments