Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeमनोरंजनभारतीय सिनेमा के ‘बाहुबली’ संग काम करने के लिए उत्साहित हैं बॉलीवुड...

भारतीय सिनेमा के ‘बाहुबली’ संग काम करने के लिए उत्साहित हैं बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर

हैदराबाद: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर और पैन इंडिया स्टार प्रभास पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। अनुपम खेर की यह 544वीं फिल्म है जिसे ‘पुष्पा 2’ के मेकर्स मैत्री मूवीज के बैनर तले बनाया जाएगा। इस फिल्म को हनु राघवपुड़ी निर्देशित करेंगे।

अनुपम खेर ने इस फिल्म को अनाउंस करते हुए अपनी उत्सुकता जाहिर है। उन्होंने प्रभास के साथ एक तस्वीर शेयर की जिसमें वे उनके गले लग रहे हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘अनाउंमेंट: यह बताते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मेरी 544वीं फिल्म भारतीय सिनेमा के बाहुबली के साथ होगी। फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है, इस फिल्म को टैलेंटेड डायरेक्टर हनु राघवपुडी निर्देशित करेंगे और मैत्री मुवीज इसे प्रोड्यूस करेंगे।

अनुपम खेर के इस अनाउंसमेंट पर दर्शक अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं। फिल्म का प्लॉट, टाइटल और कहानी अभी रिवील नहीं की गई है। लेकिन फिर भी फैंस दोनों को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं। अनाउंसमेंट पर एक यूजर ने लिखा, ‘आप दोनों को बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार है सर’। एक ने लिखा, ‘वाह, भारतीय सिनेमा के बाहुबली संग भारतीय सिनेमा के दिग्गज वो भी पुष्पा 2 के मेकर्स के साथ, कुछ जादू होने वाला है. आप सभी को शुभकामनाएं’।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर की पिछली रिलीज विजय 69 थी वहीं उनकी अपकमिंग फिल्म तनवी द ग्रेट है जो 2025 में रिलीज होने के लिए शेड्यूल है। इसके अलावा वे द रिटर्न को को-प्रोड्यूस कर रहे हैं।

प्रभास की बात करें तो वे पिछली बार कल्कि 2898 एडी में नजर आए थे जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। वही उनकी आने फिल्मों में द राजा साब, सालार: पार्ट 2, कल्कि 2, और स्पिरिट है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments