Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डभारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने जर्मनी को 5-0 से दी करारी शिकस्त

भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने जर्मनी को 5-0 से दी करारी शिकस्त

अल्मोड़ा। बैंकॉक में चल रहे थॉमस कप में भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने जर्मनी को 5-0 से करारी शिकस्त देकर अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की।
उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन ने दुनिया के 64वें नंबर के खिलाड़ी मैक्स वीजकिर्चेन पर 21-16, 21-13 से आसान जीत के साथ भारतीयों के लिए शानदार नींव रखी। लक्ष्य के अलावा श्रिकांत और प्रनॉय ने एकल में, सात्विक और चिराग ने युगल में अपने मैच जीते। प्रतियोगिता में अपने पहले पदक की तलाश में जुटी भारतीय पुरुष टीम के लिए यह शानदार शुरुआत रही। भारत अभी तक कभी थॉमस कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंचा है। पिछले साल भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाई थी। उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉक्टर अलकनंदा अशोक और अन्य खेल प्रेमियों ने भारतीय टीम के प्रदर्शन पर खुशी जताई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments