Tuesday, October 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डउद्योग व्यापार मंडल के अप्रैल में होंगे चुनाव

उद्योग व्यापार मंडल के अप्रैल में होंगे चुनाव

पिथौरागढ़। उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव आगामी अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में होंगे। व्यापारियों ने बैठक कर यह निर्णय लिया है। व्यापार भवन में जिलाध्यक्ष पवन जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान व्यापारियों ने चुनाव को लेकर चर्चा की। वक्ताओं ने सदस्यता से वंचित व्यापारियों से आगामी 25 मार्च तक आवश्यक तौर पर सदस्यता ग्रहण करने को कहा है। कहा सदस्यता शुल्क सौ रुपये निर्धारित किया गया है। अब तक 1248 व्यापारी सदस्यता ले चुके हैं। यहां जिला प्रभारी शमशेर महर, चुनाव अधिकारी नगर जगदीश पुनेड़ा, नवीन जोशी, दिलीप वल्दिया, नवल रावल, महेश मुखौलिया, राजेंद्र चिलकोटी सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments