Monday, October 19, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डटीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य पर गांधी अस्पताल के डाक्टरों-स्टाफ को नवाजा

टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य पर गांधी अस्पताल के डाक्टरों-स्टाफ को नवाजा

गांधी अस्पताल में कोरोना टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने पर यहां के डॉक्टरों एवं स्टाफ को नवाजा गया। राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा दुष्यंत गौतम, राजपुर विधायक खजानदास ने सभी को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। अस्पताल में पिछले 25 दिनों में करीब तीन हजार बूस्टर डोज लोगों को लगाई गई है। पीएमएस डा. शिखा जंगपांगी, गांधी अस्पताल प्रभारी डा. प्रवीण पंवार, डा. साक्षी भट्ट, पीआरओ प्रमोद पंवार, फार्मासिस्ट राजेश जोशी और सीएम राणा, पोर्टल ऑपरेटर अनिल लेखवार, दीपमाला, कर्मचारी बीरेंद्र रावत, महेश आदि को सम्मानित किया। वहीं हर घर तिरंगा अभियान का भी शुभारंभ यहां से किया गया। प्रभारी डा. प्रवीण पंवार ने बताया कि रोजाना 150 के करीब लोगों को बूस्टर डोज लगाई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments