Wednesday, November 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपैरामेडिकल चिकित्सा परिषद की टीम ने किया निरीक्षण

पैरामेडिकल चिकित्सा परिषद की टीम ने किया निरीक्षण

देहरादून। दून पैरामेडिकल कॉलेज में उत्तराखंड पैरामेडिकल चिकित्सा परिषद की एक टीम ने बुधवार को निरीक्षण किया। सत्र 2021-22 की मान्यता के लिए निरीक्षण में टीम ने यहां पर संसाधन, फैकल्टी ,प्रयोगशाला और उपकरणों समेत अन्य व्यवस्थाएं देखी। टीम में परिषद सदस्य और संयोजक मयंक राणा, सदस्य डॉ यतेंद्र सिंह, डॉक्टर आरके टम्टा मौजूद रहे। वहीं प्रभारी प्राचार्य डॉ एचके बंधु ,समन्वयक डॉ नेहा बत्रा, नोडल अधिकारी महेंद्र भंडारी ने टीम को सारी जानकारी दीं। इस दौरान बीएमएलटी, बीएमआरआईटी, बीओटीटी पाठ्यक्रमों के प्रथम द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राएं कक्षा में मिले। टीम ने उनसे भी पूछताछ की टीम यहां की व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments