Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डजनसुनवाई में मारपीट सम्बन्धी 3 शिकायती प्रकरणों पर तत्काल मुकदमा दर्ज कराने...

जनसुनवाई में मारपीट सम्बन्धी 3 शिकायती प्रकरणों पर तत्काल मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश

-जनता दर्शन में प्रतिभाग न करने एवं फरियादी की सुनवाई न होने पर सहायक श्रम आयुक्त का 1 दिन का वेतन रोका

-पिछले तीन माह से महिला को विद्युत कनैक्शन न दिए जाने पर xen विद्युत विभाग से 1 घंटे के भीतर कराया समाधान लगेगा विद्युत कनेक्शन।

–नेहरूग्राम निवासी विधवा गरीब महिला, की बालिका को पढाई हेतु अपने संसाधनों से 1 लाख आर्थिक सहायता की संस्तुति

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन/जनसुवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आज 130 शिकायत प्राप्त हुई। अधिकतर शिकायत भूमि सम्बन्धी प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त आपसी विवाद, नगर निगम, विद्युत, सिंचाई, लोनिवि, आदि विभागों से सम्बन्धित शिकायत प्राप्त हुइ।

जनता दर्शन कार्यक्रम में रायपुर निवासी बुजुर्ग गरीब व्यक्ति, जिसका घर जीर्णशीर्ण अवस्था में है को डीएम ने आज ही टीम को उनके घर भेजते हुए रिपोर्ट लगवार सीएम राहतकोष से 1 लाख रू0 की आर्थिक सहायता प्रस्तावित की गई। वहीं रेसकोर्स निवासी एक व्यक्ति जो रेस्टोरेंट का संचालक है ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि सामग्री विक्रय करते हैं को दुकान लगाने नही दिया जा रहा है के सम्बन्ध में सहायक श्रमाआयुक्त को कार्यवाही हेतु लिखा साथ ही सहायक श्रमआयुक्त के बैठक में प्रतिभाग न करने पर एक दिन का वेतन रोकने के निर्देेश मुख्य कोषाधिकारी को दिए।
विद्युत कनैक्शन हेतु लम्बे समय से चक्कर काट रही महिला ने शिकायत करते हुए कहा कि उनको विद्युत कनैक्शन नही दिया जा रहा है ना ही कुछ बताया जा रहा है, जिस पर डीएम विद्युत विभाग के अधिकारियों को एक घंटे के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, जिस जमानती राशि दर्ज कराने पर विद्युत कनैक्शन दिए जाने का जवाब दिया गया, जिस पर महिला को कार्यवाही हेतु बता दिया गया।

वहीं नेहरूग्राम निवासी एक महिला जिनकी पति की मृत्यु माह सितम्बर 2024 में सड़क दुर्घटना में हो गई है ने कोई सहारा ने होने तथा बेटी की पढाई लिखाई के लिए के आर्थिक तंगी है, जिस पर डीएम ने बिटिया की पढाई के लिए धन का प्रबन्ध करने का आश्वासन दिया साथ ही सड़क दुर्घटना में जो नियमानुसार मुआवजा का प्रावधान है पर समन्वय करने की बात कही।

वहीं एक अन्य महिला जिनके पति विदेश में रहते थे की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी का इंश्योरेंश क्लेम 1.60 करोड़ सम्बन्धित बैंक द्वारा पार्टनरशिप में ली गई भूमि के लोन में मर्ज कर दिया जबकि भूमि में पार्टनर का लोन भी उसी क्लेम में मर्ज कर दिया जिसको गंभीरता से लेते डीएम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को मुकदमा दर्ज करने हेतु पत्र लिखा। साथ ही लोनिवि चकराता में सड़क कार्यों में धन की बर्बादी तथा शिकायत करने पर शिकायतकर्ता को पीटने की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments