Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डखड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, युवक की मौत

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, युवक की मौत

कालाढूंगी (नैनीताल)। बाजपुर मार्ग पर नयागांव तिराहे के पास गुरुवार देर रात तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। एसओ नंदन रावत ने बताया कि नयागांव तिराहे पर वन विभाग के बैरियर पर वन निगम से लकड़ी लेकर जा रहा ट्रक रवन्ना चेक करने के लिए सड़क किनारे खड़ा था। तभी पीछे से आई तेज रफ्तार कार यूपी 14 सीडी 0888 ट्रक से टकरा गई।
हादसे में कार सवार विक्रांत सूरी (41) निवासी करनाल हरियाणा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सुरेश अरोड़ा (50) निवासी आवास विकास काशीपुर और गगनदीप (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। एसओ ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। विक्रांत सूरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments