Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तराखण्डवार्डन और छात्रों के बीच विवाद की जांच शुरू

वार्डन और छात्रों के बीच विवाद की जांच शुरू

दून मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में बैच 2018 के छात्रों और मुख्य वार्डन डॉ अशोक कुमार के बीच हुए विवाद की जांच शुरू हो गई है। प्राचार्य डॉ आशुतोष सयाना ने कॉलेज के वरिष्ठ प्रोफेसरों की एक टीम से इसकी जांच कराने की बात कही है। उन्होंने हर बेच के पुरुष और महिला छात्रावास के वार्डन को सख्त हिदायत दी है कि वह अपने बैच बार छात्रों की पूरी जिम्मेदारी लें। लापरवाही पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी प्राचार्य को शिकायत मिली थी कि जो बैच के अनुसार वार्डन बनाए गए हैं वह राउंड नहीं करते हैं और ना ही छात्रों से उनका कोई समन्वय रहता है। वहीं प्राचार्य और मुख्य वार्डन से छात्र हित में कोई बैठक भी इनके द्वारा नहीं की गई है। प्राचार्य डॉ आशुतोष सयाना ने बताया कि सभी वार्डन को हिदायत दी गई है कि वह हर सप्ताह एक रिपोर्ट उन्हें जरूर दें। वहीं डॉ अशोक कुमार ने ब्वॉयज हॉस्टल में जाकर राउंड किया और छात्रों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा और संदिग्ध गतिविधियां न करने की हिदायत दी। उधर छात्रों ने उनकी पिटाई किए जाने की शिकायत सचिव स्तर पर भी की है। आरोप है कि प्राचार्य इस मामले में उनका पक्ष नहीं सुन रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments