Friday, February 13, 2026
Homeउत्तराखण्डसल्ट के दो स्कूलों में हुई चोरी की जांच शुरू

सल्ट के दो स्कूलों में हुई चोरी की जांच शुरू

मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड के अंतर्गत दो सरकारी स्कूलों में हुई चोरी के मामले की राजस्व पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। राजस्व पुलिस ने कहा कि चोरी का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। चोरों ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनैणी थात तराड़, राजकीय उच्चर माध्यमिक विद्यालय मैणानी में कमरों का ताला तोड़ कर वहां से एक-एक गैस सिलिंडर, मीड-डे-मील का दाल, चावल, बर्तन समेत अन्य सामान चोरी कर लिया था। शुक्रवार को दोनों विद्यालयों की ओर से राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र देवायल में केस दर्ज कराया गया था। राजस्व उप निरीक्षक इकरार अली ने बताया कि मामले की जांच शुरू हो गई है। जल्द चोरी का पर्दाफाश कर दिया जाएगा

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments