Saturday, October 17, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टी पर रोक, विवि में विजिलेंस स्तर से...

कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टी पर रोक, विवि में विजिलेंस स्तर से चल रही जांच

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ने कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियों पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है। जो कर्मचारी अवकाश पर हैं, उनकी छुट्टी भी निरस्त कर दी गई है। बुधवार को विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलसचिव डॉ. राजेश कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
विश्वविद्यालय में शासन व विजिलेंस स्तर से अनियमितताओं की जांच चल रही है। जांच टीमों को दस्तावेज प्राप्त करने में किसी तरह की असुविधा न हो। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऋषिकुल परिसर हरिद्वार, गुरुकुल परिसर हरिद्वार और मुख्य परिसर हर्रावाला में कार्यरत कर्मचारियों व अधिकारियों की छुट्टियों पर रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं। विशेष परिस्थितियों और राजकीय अवकाश को छोड़कर कर्मचारियों को कोई छुट्टी नहीं मिलेगी। इसके अलावा कर्मचारियों के अवकाश को निरस्त किया गया। जिन कर्मचारियों ने पूर्व में सूचित कर उपार्जित, सीएल और चिकित्सा अवकाश लिया है, उन्हें ही अवकाश मान्य होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments