Friday, October 16, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डआईपीएस विशाखा को मिलेगा गृहमंत्री पदक, बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या की...

आईपीएस विशाखा को मिलेगा गृहमंत्री पदक, बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या की घटना का किया था खुलासा

दुष्कर्म कर मासूम की नृशंस हत्या करने वाले को मृत्युदंड दिलाने वाली आईपीएस अधिकारी डॉ. विशाखा अशोक भदाणे को गृह मंत्रालय, भारत सरकार का मेडल फॉर एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन अवार्ड मिलेगा।डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने हरिद्वार के ऋषिकुल मोहल्ले में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का न सिर्फ खुलासा कर दोषी को गिरफ्तार किया, बल्कि उसको उसके इस कृत्य के लिए मृत्युदंड की सजा भी दिलाई। 20 दिसंबर 2020 को हरिद्वार के ऋषिकुल मोहल्ले में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई थी। मामले की विवेचना कर रही सहायक पुलिस अधीक्षक नगर हरिद्वार के पद पर तैनात डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने इस मामले में मुख्य आरोपी रामतीर्थ को उसी दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
वहीं, आरोपी के घर की दूसरी मंजिल से लापता बच्ची का शव बरामद किया था। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया था कि उसने राजीव के साथ मिलकर बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर शव को दूसरी मंजिल पर छिपाकर रख दिया था। गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से डॉ. विशाखा अशोक भदाणे को उत्कृष्ट विवेचना किए जाने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री पदक से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। डीजीपी अशोक कुमार ने डॉ. विशाखा अशोक भदाणे को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments