Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमहिला का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को भेजा जेल

महिला का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को भेजा जेल

भवाली (नैनीताल)। कोतवाली पुलिस ने एक महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक उत्पीड़न करने के आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार कुछ समय पहले हरियाणा निवासी कृष्ण कुमार एक महिला के साथ भवाली आया था। हरियाणा पहुंचने पर महिला ने पुलिस को कृष्ण कुमार के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण की तहरीर दी जिस पर हरियाणा पुलिस ने धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज किया। घटनास्थल भवाली होने के कारण मामला भवाली कोतवाली में ट्रांसफर हुआ जहां धारा 54/22 के तहत मुकदमा दर्ज कर एसआई मेहताजी अंसारी को जांच सौंपी गई। भवाली पुलिस ने आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार कर बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा गया। सीओ नितिन लोहनी का कहना है कि आरोपी को 11 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments