Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डअरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा से दून का जवान लापता

अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा से दून का जवान लापता

अरुणाचल प्रदेश में चीन की सीमा पर सातवीं गढ़वाल राइफल में तैनात देहरादून का एक जवान 12 दिन से लापता है। उनका परिवार मूल रूप से रुद्रप्रयाग का निवासी हैं। जवान के लापता होने की सूचना उसकी बटालियन के अधिकारियों ने पत्नी को दी है। इसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और लोगों ने उनके घर पहुंचकर जवान की पत्नी को हिम्मत रखने की सलाह दी। जानकारी के अनुसार, जवान प्रकाश सिंह राणा का परिवार देहरादून में सैनिक कॉलोनी अंबीवाला में रहता है, जबकि उनका मूल निवास रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ में है। वह सातवीं गढ़वाल राइफल में तैनात हैं। वर्तमान में उनकी ड्यूटी अरुणाचल प्रदेश के चीन सीमा पर ठाकला पोस्ट चल रही थी।
जवान की पत्नी ममता राणा ने बताया कि उन्हें 29 मई को उनकी बटालियन के सूबेदार मेजर ने लापता होने की जानकारी दी। जवान के परिवार में उनकी पत्नी ममता, 10 साल का बेटा अनुज और सात साल की बेटी अनामिका हैं। शुक्रवार को इस मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और लोग उनके घर पहुंचे और उनकी पत्नी को साहस के साथ काम लेने की सलाह दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments