Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसमर स्टडी स्कूल के कनेर हाउस ने जीती हाउस चैंपियनशिप स्पोर्ट्स ट्राफी

समर स्टडी स्कूल के कनेर हाउस ने जीती हाउस चैंपियनशिप स्पोर्ट्स ट्राफी

काशीपुर। समर स्टडी हॉल विद्यालय कुंडेश्वरी में वार्षिक खेल सप्ताह की समाप्ति पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता में कनेर हाउस का उत्तम प्रदर्शन रहने पर हाउस चैंपियनशिप स्पोर्ट्स ट्रॉफी व हाउस बोर्ड चैंपियनशिप ट्रॉफी से नवाजा गया। मंगलवार को स्कूल प्रांगण में पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तराखंड एथलेटिक संघ चेयरमैन विजेंद्र चौधरी, विशिष्ट अतिथि तराई इंडीपिंडेंट स्कूल्स वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष बसंत बल्लभ भट्ट और शिवालिक होली माउंट एकेडमी के प्रधानाचार्य कविंद्र सिंह डसीला ने किया। विद्यालय अध्यक्ष मुक्ता सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान बालक व बालिका वर्ग की 100 मीटर रेस, 200 मीटर रेस, 400 मीटर रेस, 800 मीटर रेस, रिले रेस, शोर्ट पुट, भाला फेंक, गोला फेंक, लंबी कूद प्रतियोगिता हुई।
एकल प्रतियोगिता के ग्रुप-ए बालिका वर्ग में अवंतिका अमलताश हाउस, ग्रुप-बी के बालिका वर्ग दिव्या कनेर हाउस विजयी रही। बालक वर्ग के ग्रुप-ए में विशाल चतुर्वेदी, कनेर हाउस ग्रुप-बी के सक्षम प्रताप सिंह गुलमोहर हाउस विजयी रहे। विद्यालय की खेल प्रतियोगिताओं में कनेर हाउस का प्रदर्शन उत्तम रहा और उसे हाउस चैंपियनशिप स्पोर्ट्स ट्रॉफी व हाउस बोर्ड चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की गई। हाउस चैंपियनशिप एकेडमिक ट्रॉफी कचनार हाउस को दी गई। मुख्य अतिथि विजेंद्र चौधरी ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे। वहां प्रधानाचार्य अनुज भाटिया, स्कूल सचिव अनुराग कुमार सिंह, मनु अग्रवाल, राजेंद्र फर्त्याल, निशा शर्मा, एकता भाटिया, स्कूल के कोच भूपेंद्र सिंह, सुमित बिष्ट, गीता भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments