Monday, November 2, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्‍तर प्रदेशSchool Closed: बच्चों की मासूम फरियाद पर डीएम का बड़ा फैसला, कानपुर...

School Closed: बच्चों की मासूम फरियाद पर डीएम का बड़ा फैसला, कानपुर में दो दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल

भीषण ठंड और बदलते मौसम को देखते हुए कानपुर जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों को बड़ी राहत दी है। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने जिले के सभी विद्यालयों में दो दिन का अवकाश घोषित किया है। डीएम के आदेश के अनुसार 19 और 20 दिसंबर को नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त और निजी स्कूल बंद रहेंगे।

डीएम को भेजे जा रहे थे बच्चों के संदेश
पिछले कुछ दिनों से जिलाधिकारी के सरकारी मोबाइल नंबर पर बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों के संदेश लगातार आ रहे थे। बच्चों ने बेहद मासूम अंदाज में ठंड का हवाला देते हुए लिखा— “डीएम अंकल, बहुत ठंड है, छुट्टी कर दीजिए।” इन संदेशों में बच्चों की परेशानी और मौसम का असर साफ दिखाई दे रहा था।

बच्चों की सेहत को प्राथमिकता
जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने बच्चों के इन संदेशों को गंभीरता से लिया और मौसम की स्थिति की समीक्षा के बाद अवकाश का निर्णय किया। डीएम ने कहा कि ठंड के इस मौसम में बच्चों की सेहत प्रशासन की पहली प्राथमिकता है और इसी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

मंच से की गई अवकाश की घोषणा
गुरुवार को जिलाधिकारी प्राथमिक विद्यालय नगवां पहुंचे थे, जहां ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला स्पेस साइंस एंड इनोवेशन लैब के शुभारंभ कार्यक्रम में उन्होंने मंच से ही दो दिन के अवकाश की घोषणा कर दी। जैसे ही बच्चों को इसकी जानकारी मिली, पूरा विद्यालय परिसर तालियों और खुशी की आवाज से गूंज उठा।

छात्रों में खुशी की लहर
प्रिया, प्रांशु, संवृद्धि, पल्लू, प्रसिद्धि और नमा सहित कई बच्चों के संदेशों का जिक्र करते हुए डीएम ने कहा कि बच्चों की भावनाओं को समझना जरूरी है। छुट्टी की घोषणा के बाद छात्रों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।

प्रशासन के इस संवेदनशील निर्णय से न केवल छात्रों बल्कि अभिभावकों ने भी राहत की सांस ली है। ठंड के बीच मिला यह अवकाश बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments